मंदिर निर्माण को लेकर तीर्थपुरोहितों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

रूद्रप्रयाग : दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर अब तीर्थपुरोहितों में उबाल आ गया है। शनिवार को आक्रोशित तीर्थपुरोहित एवं साधु संतों ने केदारनाथ धाम में विरोध प्रदर्शन कर इस फैसले को शीघ्र वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में साधु संतों के साथ ही केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्रियों ने भी आंदोलन को सहयोग दिया। धरना देने वालों में पूर्व केदारसभा अध्यक्ष किशन बगवाड़ी, तेज प्रकाश तिवारी, अंकुर शुक्ला, अनित शुक्ला, ओमपुरी, दीनमणि सहित बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहित मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *