पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के गंगा नदी पर दिये गए बयान पर देवप्रयाग के तीर्थ पुरोहित समाज सहित क्षेत्रवासियों में खासा रोष बना है। देवप्रयाग तीर्थ से ही गंगा नाम का उद्गम होने से बयान को लेकर यहां विशेष आक्रोश बना है। पूर्व राज्यपाल कुरैशी ने मध्य प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की ओर से गंगा मैया की जय बोलने को डूब मरने वाली बात करार दिया था। तीर्थ पुरोहितों ने राष्ट्रीय नदी गंगा पर दिए गए इस बयान को आपत्तिजनक व निंदनीय बताया है। उनके अनुसार, अजीज कुरैशी जिस राज्य के राज्यपाल रहे वहीं से निकलने वाली मां गंगा के प्रति इस तरह के बयान आश्चर्य में डालने वाले हैं। उत्तराखण्ड के राज्यपाल रहते वह यहां की देव संस्ति व गंगा की महिमा बखान करते थकते नहीं थे। लेकिन आज उनका गंगा पर दिया ऐसा बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधी चोट करने वाला है। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने कहा कि, पूर्व राज्यपाल कुरैशी यह नही भूलें कि, देश के करोड़ों लोगों का जीवन गंगा के भरोसे ही है। उनके लिए यह मां के समान ही है। जबकि हिंदू धर्म में गंगा मुक्ति देने वाली मानी गयी है। विश्व का महान कुंभ मेला गंगा तट पर हरिद्वार व प्रयाग राज में ही आयोजित होता है। अनेक मुस्लिम संतों, शायरों ने गंगा की महिमा गाई है। तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया, रमावल्लभ भट्ट, अशोक तिवारी, माधव पंचपुरी, नितिन ध्यानी, गिरीश कोटियाल, नरहरि शास्त्री, महेश अलखनिया, श्रीपति बाबुल कर आदि ने बयान की कड़ी आलोचना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *