वरिष्ठ नागरिकों को आप करवाएगी तीर्थ यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आम आदमी पार्टी की ओर से कोटद्वार गोविंद नगर गीता मंदिर से तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कहा कि तीर्थ यात्रा का लाभ प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा।
शुक्रवार को तीर्थ यात्रा का शुभारंभ गीता मंदिर से किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रत्येक विधानसभा में गारंटी कार्ड वितरित किए जायेंगें। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्टे्रशन भी किया जाएगा, साथ ही रजिस्ट्रेशन कार्ड भी दिया जाएगा, जिससे कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही तीर्थ यात्रा योजना का लाभ प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मिल सके। धार्मिक यात्रा का लाभ प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक पुरूष व महिलाएं को दिया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा योजना में रजिस्टर्ड होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ए.सी टे्रन से धार्मिक स्थल की यात्रा कराई जाएगी, इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जजेड़ी, सह संगठन व मीडिया प्रभारी सुबोध मंमगाई, महानगर अध्यक्ष संजय भाटिया, संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष भाष्कर बुड़ाकोटी, डा. विनोद सामन्त, हर्षिता चमोला, जसपाल रावत, महिताब रावत, सतीश तिवारी, विक्रम चौधरी, वेद प्रकाश वेदवाल, रचना रावत, आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *