काशीपुर में तलाकशुदा महिला को गोली मारी, गंभीर

Spread the love

काशीपुर । दूध लेने जा रही तलाकशुदा महिला को अज्ञात युवक ने पीटे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौका पाकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देख डक्टरों ने उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
शुक्रवार की सुबह महुआखेड़ा गंज निवासी धर्मवीर सिंह की पुत्री कामिनी दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही एक अज्ञात युवक ने पीटे से उसकी कनपटी पर गोली मार दी। जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीण उसको इलाज के लिए मानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि महिला का लगभग 6 माह पूर्व अपने पति से तलाक हो गया है। उसका विवाह लगभग 3 साल पहले उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी रवि कुमार नामक युवक से हुआ था। घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *