जय श्री राम के उद्घोष से गूंजी पिंडर घाटी

Spread the love

चमोली। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा शुरू होते ही थराली के विभिन्न बाजारों में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान राम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान राम के भजन कीर्तन पर भक्त जमकर थिरके। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। सोमवार को श्री राम मंदिर अयोध्या धाम में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जहां पूरे देश में भव्य आयोजन किये गए। वहीं, थराली नगर मे राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से थराली नगर तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान बेतालेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। अलग-अलग गांव के क्षेत्रों से वाहनों में राम-लक्ष्मण और सीता की झांकियां पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *