विद्यालय के आसपास फैले पिरूल का किया निस्तारण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यालय के आसपास फैले पिरूल का निस्तारण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जैव विविधता को बचाने का भी संकल्प लिया।
एनएसएस गढ़वाल मण्डल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को पृथ्वी की जैव विविधता को बचाए रखने की शपथ दिलाते हुए बताया कि जैव विविधता एक प्रकार का थर्मामीटर है, जो पृथ्वी पर जीवन के स्वास्थ्य को मापता है। प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन, भौतिकता वादी जीवन शैली से बढ़ते प्रदूषण, वनों की अंधाधुंध कटाई और वनाग्नि जैंसी घटनाओं, ग्लोबल वार्मिंग से पारिस्थितिकी तंत्र और उनमें मौजूद जीव जन्तुओं, पेड़-पौधों व अन्य घटकों की विविधता को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास निर्धारित की गयी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में मौसमी सब्जियां बोकर शाक वाटिका तैयार की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *