पिथौरागढ़ की टीम बनी ओवर अल बक्सिंग चौंपियन

Spread the love

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में अंतर महाविद्यालयी महिला-पुरुष बक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों ही वर्गों में पिथौरागढ़ की टीम चौंपियन बनी। वहीं, पुरुष वर्ग में टनकपुर महाविद्यालय जबकि महिला वर्ग में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की टीम उप विजेता बनी। रविवार को दूसरे दिन पुरुष वर्ग में हर्षदीप, हर्षवर्धन जोशी, राहुल कुमार, सूरज, हीरा, योगेश रावत, जबकि महिला वर्ग में मोनिका मेहता, खुशी गुरुरानी, बीना बिष्ट, हिमानी वल्दिया और चांदनी बिष्ट ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बक्सिंग कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट और विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल खोलिया ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। ललित कुंवर, केदार सिंह, ड़ भुवन तिवारी, जीवन प्रकाश, रजवंत कौर, पंकज कुमार, प्रदीप मेहता और मनोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर क्रीड़ा प्रभारी व आयोजक सचिव लिकायत अली ने निर्णायकों और सहायकों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *