पीएल खंतवाल को मिला विश्वकर्मा स्मृति सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दानवीर विश्वंभर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से समाज सेवी पीएल खंतवाल को विश्वंभर दयाल मुनि विश्वकर्मा स्मृति सम्मान-2023 दिया गया। इस दौरान सदस्यों ने सामाजिक कार्याें में योगदान देने का संकल्प लिया।
विश्वंभर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से झंडीचौड़ पश्चिमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने विश्वंभर दयाल मुनि विश्वकर्मा की 23-वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि डा. नंदकिशोर ढौंडियाल ‘अरूण’ ने कहा कि समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर अपना योगदान देना होगा। कहा कि मुनि विश्वर्मा ने अपनी जमापूंजी निर्धन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व अनाथ, विकलांग व बेसहारा लोगों के हित में खर्च की। मुनि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए पीएल खंतवाल को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल, पार्षद सुखपाल शाह, सुरेंद्र लाल आर्य, चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, रिपुदमन बिष्ट, सतीश कुमार, सुखदेव शास्त्री, शूरबीर खेतवाल, गौरव रावत, पूनम देवी, नंदी लाल, चंद्र मोहन, कृष्ण चंद्र खंतवाल, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *