जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में जलभराव की स्थिति पर विराम लगाने के लिए योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रथम चरण में वार्ड नंबर चार से 26 तक स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य किया जाना है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए पार्षदों को जिम्मेदारी दी गई।
बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने योजना की जानकारी दी। कहा कि शहर में बरसात के समय जलभराव एक चुनौती बनती है। इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए नगर निगम की ओर से योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत वार्ड नंबर चार से 26 तक प्रस्तावित स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम से संबंधित कार्य करवाया जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञ संस्था ने डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) एवं प्रथम चरण में प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जल्द ही धरातल पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा, इसके लिए जलभराव वाले क्षेत्रों को भी चिह्नित किया गया है।