हर जिले में कंप्यूटर लैब बनाने की योजना

Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति ने मंगलवार को अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान समिति की बैठक में पिछले दो सालों में किए गए कामों की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले समय के कार्यक्रम भी तय किए गए। बैठक में ये भी तय हुआ कि समिति हर जिले में एक कंप्यूटर लैब बनाएगी। ताकि वहां के बच्चों को कंप्यूटर व आईटी का ज्ञान मिल सके।
समिति की ओर से चलाए जा रहे उत्तराखंड बचाओ आंदोलन को व्यापक करने का भी प्रण लिया गया। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में समिति की ओर से किसान, पशुपालक, मछली पालक, अचार-मसाले एवं कढ़ाई-बुनाई करने वाली ग्रामीण महिलाओं को भी जागरुक किया गया। ताकि वे अपने स्वरोजगार को समझें और उसे आगे बढ़ाएं। समिति के महासचिव जगदीश भट्ट ने कहा कि समिति के पास कई ऐसी कई योजनाएं हैं जिसके माध्यम से उत्तराखंड को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे ले जा सकते हैं। कार्यक्रम में समिति की ओर से दिग्विजय भंडारी, रमेश शर्मा, चंदन सिंह अधिकारी, तारा दत्त भट्ट, मोहन ढौंडियाल, भूपेंद्र खत्री, तारा दत्त शर्मा, गिरजा किशोर पांडे,बसंत पांडे, शेखरानंद भट्ट और महेश भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *