सेवा पखवाड़ा के तहत किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेवा पखवाड़े के तहत फारेस्ट ग्रुप आफ पेंशनर्स और गुरु गोरखनाथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवद्र्धन समिति की ओर से पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
बुधवार को नगर वन क्षेत्र में सेवा पर्व कार्यक्रम के तहत पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार और गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आरंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पौध रोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए पौध रोपण करना आवश्यक है। बिना पौधों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि पौधे ही प्राणदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान फारेस्ट ग्रुप आफ पेंशनर्स के अध्यक्ष आर.पी पंत, गुरू गोरखनाथ पर्यावरण संरक्षण व संवद्र्धन समिति के महासचिव सतीश शर्मा, केसीराम निराला, कोटद्वार रेंज अधिकारी विपिन जोशी, राहुल कुमार, गंभीर सिंह और पंकज बिष्ट सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *