सोनला क्षेत्र के गांवों में चलाया पौधरोपण अभियान

Spread the love

कर्णप्रयाग। हिमाद संस्था के नेतृत्व में हड़कोटी, सोनला, जैंटी, कंडारा, सुनाली आदि गांवों की महिलाओं ने गांवों में 100 से अधिक पौधरोपण कर दशोलीगढ़ दिवा पथ पौधरोपण अभियान चलाया। संस्था के डा़ डीएस पुंडीर ने बताया कि महिलाओं ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया है। वहीं महाविद्यालय कर्णप्रयाग में हरेला पर्व के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। एनएसएस की प्रभारी डा़ चंद्रावती टम्टा के नेतृत्व में स्वयं सेवियों ने अभियान चलाया।
मुआवजा दिए जाने की मांग
कर्णप्रयाग। ब्लाक के बगोली एवं कोल्सों गांव के ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण में भूमि अधिगृहीत होने पर भूमि का मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बीआरओ द्वारा एक दशक पूर्व भूमि को अधिगृहीत कर लिया गया है। लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। प्रभावितों ने मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जयवीर सिंह, रणवीर सिंह, मदन सिंह, मोहन लाल, विक्रम सिंह आदि शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *