समलौण संस्था ने किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: समलौंण द्वारा थलीसैंण ब्लाक के नौगांव पज्याणा के जय मां काली स्मृति समलौण वन में 105बांज के समलौण पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ समलौण आंदोलन के राज्य संयोजक मातबर सिंह बत्र्वाल ने किया। उन्होंने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीति देवी ने कहा कि पौधारोपण मानव जीवन के लिए एक पुण्य का कार्य है। पेड़ तो हर वर्ष असंख्य लगते हैं लेकिन उनका संरक्षण नहीं होने के कारण पर्यावरण असंतुलित रहता है। जिससे ग्लोबल वार्मिंग जलवायु परिवर्तन आदि अनेक समस्याओं को हम महसूस करते हैं। इन सब से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। समलौण संस्था संपूर्ण राज्य में हर संस्कारों के अवसर पर एक आंदोलन के रूप में कार्य कर रही है जो कि प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *