जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में हुआ पौधारोपण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में मुख्य शिक्षा अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी एवं संस्थान के शिक्षकों, नव प्रवेशी प्रशिक्षुओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अनेक प्रजाजि के करीब 85 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी सतेंद्र भंडारी की पहल पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं डायट के प्राचार्य विनोद कुमार सिमल्टी के निर्देशन में संस्थान के शिक्षक एवं प्रशिक्षुओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान परिसर के साथ ही इसके सीमा में 50 शोभादार, 30 अशोक एवं 15 फाईकस के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डायट के प्राचार्य के कुशल नेतृत्व में विद्यालयों को हाइटेक करने के उद्देश्य से डायट में अनेकों नवाचारी पहल में पर्यावरण की नवाचारी पहल शिक्षक सतेंद्र भण्डारी की पहल को नव प्रवेशी बच्चों के नाम पर पौध रोपण की मुहिम को जोड़ा गया। उन्होंने प्रशिक्षुओं के नाम पर संस्थान परिसर में शोभादार पौधों का रोपण किया है। जिसकी जिम्मेदारी प्रत्येक प्रशिक्षु हो दी गई है। डायट के प्राचार्य विनोद सिमल्टी ने कहा कि पौधारोपण आज की महत्वपूर्ण जरूरत बन गई है। प्रत्येक व्यक्ति को पौध रोपण करने के साथ ही रोपित पौधों कि सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी ताकि प्रति का संतुलन बना रहे। वर्तमान समय में बेहतर स्वास्थ्य ही एक अच्टे नागरिक का निर्माण कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। प्रति को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग करे। कहा कि बीते वर्ष शिक्षक सतेंद्र भंडारी के सहयोग से संस्थान में सभी ने मिलकर दस अशोक और आठ मोरपंखी के पौधे लगाए जिनमें से 90 फीसदी पौधे जीवति है। उन्होंने शिक्षक भंडारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उप प्राचार्य हरि बल्लभ डिमरी, विनोद कुमार यादव, आनंद सिंह जगवाण, ड गुरु प्रसाद सती, इंदुकांता, विजय चौधरी, मानवीरेंद्र बर्त्वाल, प्रशिक्षु आयुष भट्ट, अमित पड़ियार, संदीप कुमार, मयंक गिरी, आरजू शुक्ला, प्रीती देवी, प्रज्ञा आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *