सड़क के अनुरक्षण को दोनों ओर करें पौधरोपण: डीएम

Spread the love

उत्तरकाशी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की ओर से एक दिवसीय ग्रामीण सड़क कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ करते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सड़क मार्ग के दोनों ओर खाली स्थानों पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से अधिक से अधिक पौधरोपण करें, ताकि बरसात के दौरान सड़क के भू-कटाव को रोका जा सके। शानिवार को जिला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ डीएम ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस महापर्व पर अनेक विभागों द्वारा विकास कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता पायी है। पीएमजीएसवाई द्वारा असंख्य गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने का काम किया है। नवनिर्माण होने वाली सड़कों के मलबे को चिन्हित स्थान पर डंपिंग करने व सड़क मार्ग का अनुरक्षण करना जरूरी है। सड़क मार्ग बनाते समय मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। फील्ड कर्मचारी नियमित सड़क मार्ग की मॉनिटरिंग करते रहें, ताकि ग्रामीण जनता को बरसात में भी सुगम आवगमन की सुविधा मिल सके। मौके पर ईई पीएमजीएसवाई सुंदर लाल कुड़ियाल द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंर्तगत विभाग की कार्यप्रणाली, भूमिका एवं परियोजना के उद्देश्यों के बारे में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *