बुद्ध पूर्णिमा पर किया पौंधरोपण

Spread the love

पिथौरागढ़। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर में स्थित उल्का देवी मंदिर में पौंधरोपण किया है। बुधवार को केएमवीएन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल एक पौंधा धरती मां के नाम के तहत पौंधरोपण किया। इस अवसर पर कर्मियों ने सफाई अभियान भी चलाया। मौके पर योगिता गुरुरानी ने कहा कि हिमालय को बचाने का सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए। पौंधे का रोपण कर उसका संरक्षण करना भी जरूरी है। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह, गणेश कन्याल, दीपक बिष्ट, गोपाल बिष्ट, हर सिंह, शेर सिंह, नरेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *