अक्षय तृतीया पर किया पौंध रोपण

Spread the love

पिथौरागढ़। अक्षय तृतीया के अवसर पर कुमांऊ मण्डल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत कोरोना महामारी के नाश के लिए लिए व सभी के कल्याण के लिए आवास गृह परिसर में पौधा लगाया गया। वर्तमान हालतों को देखते हुए व प्रकृति को हरा भरा करने के लिए पौधा रोपण जरुरी है। उन्होंने कहा कि पर्यटक आवास गृह को क्वारंटाइन सेण्टर बनाया गया है। क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में निरंजना गुरुरानी, शेर सिंह, देवेंद्र नेगी, हर सिंह, दीपक बिष्ट,दिपेश साह, नरेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *