पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पौड़ी में शुक्रवार को कंडोलिया में पौध रोपण का आयोजन किया गया। कहा कि यह कार्य केवल प्रतीकात्मक नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
इस दौरान युवा कांग्रेस के सदस्यों ने संदेश दिया गया कि हम सब ऐसा कार्य करें जो न केवल आज के लिए बल्कि आने वाले वर्षों के लिए भी फायदेमंद हो। पेड़ हमारे जीवन का आधार है वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, और पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखते हैं। कहा कि आज जब दुनिया जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में पेड़ लगाना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। यह न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि हमारे संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी को भी दर्शाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, प्रदेश सचिव संजना गुजराल, नितिन रावत, जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, विजयदर्शन बिष्ट, अमन, मुकुल,आयुष, देवेंद्र, उज्ज्वल, शुभम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *