प्रवेशोत्सव पर किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कोटा दुधारखाल में प्रवेशोत्सव पर पौधा रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाने की अपील की।
गुरुवार को दुधारखाल विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों व अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षक रवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी आज देश के कई बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमें सरकारी विद्यालयों को बचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान कोटा मल्ला रूचि नेगी व ग्राम प्रधान कोटा तल्ला मधु देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *