वन महोत्सव सप्ताह के तहत किया पौध रोपण

Spread the love

नई टिहरी। नैलचामी डैम रेंज की ओर से सिलयारा गांव में वन महोत्सव सप्ताह के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वन विभाग कर्मचारियों और ग्रामीणों को जंगलों को बचाने का संकल्प लिया। नैलचामी रेंज के वन कर्मियों और ग्रामीणों ने सिलयारा गांव में गोगनी तोक में बांज, आंवला, कचनार, रीठा और चारा पत्ति के पौधों का रोपण किया। वन दरोगा सरोप सिंह र्केतुरा ने बीते वर्षों में गोगनी तोक में डैम विभाग की ओर से 10 हेक्टेयर भूमि पर नमामि गंगे योजना के तहत लगाये पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया लगाये गये शत प्रतिशत पौधे जीवित है, उन्होंने प्लांटेशन की रेखदेख में लगे चौकीदारों और कर्मचारियों की तारीफ की। ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अगर दस पौधे का रोपण करें साथ ही उनकी देखभाल करें तो संपूर्ण प्रदेश हराभरा हो जाऐगा और इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। ग्राम प्रधान से ग्रामीणों से जंगलों के संरक्षण पर जोर देने को कहा। मौके पर वन सरंपच केदार सिंह रौतेला,वन रक्षक अनिल अंथवाल, जीत सिंह कंडारी ,जोट सिंह, सावन लाल, उत्तम सिंह, रकम सिंह, लक्ष्मी देवी, गंगोत्री देवी, विमला देवी, बीना देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *