चारा, फल और औषधि प्रजाति के पौधे रोपे

Spread the love

नई टिहरी : वन विभाग के नरेंद्रनगर वन प्रभाग की माणिकनाथ रेंज की मरोड़ा बीट में वनोत्सव के तहत अच्छी बारिश के लिए पौधरोपण किया गया। बीट की ग्राम पंचायत निगेर में वर्षाकालीन पौधरोपण के तहत चारा, फल व औषधि प्रजाति सहित पर्यावरण महत्व के पौधों का रोपण किया गया। रेंजर मदन सिंह रावत ने ग्रामीणों को वन व पर्यावरण की रक्षा करने व एक पेड़ मां के नाम अनिवार्य रूप से लगाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी ग्रामीणों को विभिन्न प्रजाति के वृक्षों की पौध भी नि:शुल्क वितरित की गई। मौके पर वन बीट अधिकारी प्रताप सिंह सहित ग्रामीण महिलाएं व वन कर्मी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *