जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत विकास परिषद शाखा कोटद्वार की ओर से गोपाल गौलोकधाम में गौ-चारा वितरण के साथ ही पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
गोपाल गौलोकधाम सेवा संस्थान मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया। कहा कि हमें पौधा रोपण के साथ उसके संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, विपिन कैंथोला, राज गौरव नौटियाल, विकासदीप मित्तल, राजेंद्र जखमोला, डीपी अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, राधे श्याम शर्मा, राजदीप महेश्वरी, कृष्ण सिंघानिया, विष्णु अग्रवाल, गौ धाम समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जसपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।