पौधों का किया रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भृगुखाल रेंज पौखाल भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की ओर से थल नदी में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
हंस फाउंडेशन के सौजन्य से सदस्यों ने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली भी निकाली। कार्यक्रम में गेंद मेला समिति के अध्यक्ष मनीष नेगी, सेवा निवृत्त रेंज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पंत, सेवा निवृत्त वन दरोगा लोकपाल बिष्ट व राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष आरपी पंत ने बताया कि आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इस मौके पर सतीश बहुगुणा, सोहन जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *