शहीद की स्मृति में किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की ओर से शहीद मंदीप सिंह की स्मृति में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
पौध रोपण अभियान का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत व बलिदानी सैनिक मंदीप सिंह की माता सूमा देवी ने किया। महेंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि आज ही दिन छह अगस्त 2018 को गुरेज सेक्टर में आंतकवादियों से लोहा लेते हुए मंदीप सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। कहा कि मंदीप सिंह के बलिदान पर पूरे देशवासियों को गर्व है। मंदीप सिंह की माता सूमा देवी ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधा रोपण करने को जरूरी बताया। कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर आंगनों व खाली परिसरों में पौधा रोपण करना चाहिए। इस मौके पर संगीता रावत, ताजबर सिंह गुसांई, जगदीश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *