कोटद्वार-पौड़ी

स्वच्छता अभियान के साथ किया पौधा रोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व पर्यावरण दिवस पर पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में पौधा रोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर नेगी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रति सहनशीलता थीम के साथ मनाया जा रहा है। वनों की कटाई, वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं, वैश्विक तापीयन, प्रदूषण के कारण हवा और जल लगातार खराब होता जा रहा है। प्राकृतिक आपदाओं और जीव-जन्तुओं की कई प्रजातियों के विलुप्त होने से पारिस्थितिकी तंत्र में असन्तुलन पैदा होने के कारण पर्यावरण पर संकट गहराता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वरदान माने जाने वाले पीपल, बरगद, नीम जैंसे पेड़ों का अधिक से अधिक रोपण करके तथा उन्हें संरक्षित रखकर हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पेड़-पौधों और फुलवारियों की निराई गुड़ाई करने के साथ ही यूसर्क उद्यान वाटिका में माल्टा के फलदार पौधे रोपित करके उनकी सिंचाई का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!