जन्म दिन पर किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति की ओर से अमन काला के जन्मदिन पर पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति ने अन्य लोगों से भी अपने जन्मदिन पर पौधा रोपण करने की अपील की।
सदस्यों ने आकृति गौशाला शिवराजपुर में आम, अमरूद, आंवला सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया। समिति के संस्थापक आरबी कंडवाल व आकृति गौ संरक्षण संस्था की अध्यक्ष सुषमा जखमोला ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। हमें अपने जन्मदिवस सहित अन्य शुभ कार्यों पर पौधा रोपण करते हुए उनके संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *