5 जून को जनपद के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : आगामी 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में विशेष पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान में पंईया, सहजन, बैंबू, पांगर, दालचीनी, कचनार, सेमल, नीम, बकायन जैसे पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का चयन किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुसार अन्य उपयुक्त पौधों की पहचान कर रोपण किया जाएगा। वन विभाग के प्रतिनिधियों को फाइकस प्लांट एवं अन्य छायादार पौधों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान में जन सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर नव मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी बल्कि मतदाताओं को लोकतंत्र की प्रक्रिया से भी जोड़ेगी। अपर जिलाधिकारी (उप जिला निर्वाचन अधिकारी) श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, बल्कि यह मतदाताओं को जागरूक करने और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *