इंजीनियरिंग कलेज में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया

Spread the love

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के बीटीकेआईटी में पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक उन्मूलन के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये। मैकेनिकल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक ड़ सत्येन्द्र सिंह व ड़ आरके पांडेय ने मौजूद लोगों को पर्यावरण की शपथ दिलाकर व राष्ट्रीय गान गाकर किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन के लिए सामूहिक भागीदारी के साथ स्वयं की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि अधिकतर लोग मर्निंग वक पर निकलते हैं। प्लागिंग ऐसा माध्यम है जिसमें लोग वक करते हुए छोटा गार्बेज पैक साथ लेकर चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि मर्निंग वक के साथ हाथों में दस्ताने पहनकर मार्ग में दिख रहे कूड़ा व प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कर भी संस्थान व क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सकता है। छात्र लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, हितेश पंत, मनमोहन गोयल, तनिष्क शर्मा, संजीव नेगी, सत्यम सिंह व रजनीश कुमार गंगवार ने विस्तार से प्लागिंग के माध्यम से पर्यावरण व प्लास्टिक उन्मूलन के उपाय बताए। यहां संस्थान के निदेशक प्रोघ् सत्येंद्र सिंह, प्रोघ् अनिरुद्घ गुप्ता, समन्वयक ड़ आरके पांडे, सह समन्वयक विनोद कुमार, महेंद्र सिंह, संतोष कुमार, अशोक वर्मा, डघ् विजया भंडारी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *