पोस्टर और श्लोगनों से बताए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव

Spread the love

चमोली। डा़ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण प्रकोष्ठ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, निबंध, श्लोगन सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्लास्टिक के पर्यावरण पर दुष्प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन भी किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय से पेट्रोल पंप, मुख्य बाजार होते हुए महाविद्यालय परिसर तक जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसके बाद महाविद्यालय परिसर में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, निबंध में अंजली तिवारी, श्लोगन में संतोषी, भाषण में अमीषा, कविता में तमन्ना प्रथम रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा़ एसआर सिंह ने प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बताया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा़ आरसी भट्ट ने कहा कि प्लास्टिक पारिस्थतिकी तंत्र के लिए हानिकारकहै। बताया कि प्लास्टिक में बंद गरम खाद्य पदार्थ विशेष हानिकारक होते हैं। डा़ राधा रावत ने प्लास्टिक से होने वाले खतरों और बीमारियों के बारे में बताया। डा़ वाईसी नैनवाल ने प्लास्टिक से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर जानकारी दी। इस मौके पर डा़ चंद्रावती टम्टा, डा़ शालनी सैनी सहित प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *