प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया

Spread the love

चमोली। मिशन लाइफ स्टाइल फर एनवायरमेंट के तहत पश्चिमी पिंडर रेंज नारायणबगड़ की कर्मचारियों के द्वारा आली बाजार में कूड़े का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर कई किलो प्लास्टिक एवं गंद्गी को किया गया नष्ट। शनिवार को लाइफ स्टाइल फर एनवायरमेंट के तहत पश्चिमी पिंडर रेंज नारायणबगड़ के वन कर्मियों एवं आली बाजार में व्यापारियों के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। वहीं इस अवसर पर कई किलो प्लास्टिक और कूड़े को कूड़ा करकट को नष्ट किया गया। वहीं इस अवसर पर वन कर्मियों के द्वारा पर्यावरण के संबंध में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी भरत नेगी मोहन बिष्ट, संदीप पटवाल, चंडी प्रसाद, मोहन पंवार, लाल सिंह समेत बड़ी संख्या में वन कर्मी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *