प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में चलाए स्वच्छता, पौध रोपण अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में स्वच्छता, पौध रोपण अभियान चलाए गए। इस अवसर पर जिला जज अजय चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता इस दिशा में अति आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों से सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे कूड़ा-करकट ना फैलाने व स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। जिला जज ने बताया कि प्लास्टिक कचरा हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इसके लिए जनजागरुकता बेहद जरूरी है।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने एवं स्वच्छता का संदेश देने को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय के सटे टेका मार्ग तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर फैले कचरे को एकत्रित कर नगर पालिका की मदद से उसका निस्तारण किया गया। अभियान में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गर्द। सफाई अभियान के दौरान विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे, कांच की बोतलों और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं को अलग-अलग करके एकत्र किया गया और उसका निस्तारण कराया गया। इस मौके पर क्लीन हिमालय कैंपेन के संस्थापक हर्ष चंदोला ने कूड़ा एकत्रित करने के लिए बैग और गल्फ्स वितरित किए। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी लक्ष्मण सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली, सिविल जज नेहा कय्यूम, प्रतीक्षा केसरवानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक मथेला, प्रभागीय वनाधिकारी पवन नेगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी एसपी जोशी, अनूप सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *