समाज के बेहतर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी से नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टीजीएमओ टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी यूनियन के सभी वाहन चालकों, सदस्यों, यात्रियों व आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ यातायात, साइबर और महिलाओं से संबंधित अपराधों के लिए जागरूक किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा उत्तराखंड पुलिस एप के साथ-साथ डॉयल-112, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को नशे का सेवन न करने व नशा मुक्त भारत बनाये जाने की शपथ भी दिलाई गयी। इस मौके पर पुलिस टीम ने समाज के बेहतर निर्माण के लिये सभी व्यक्तियों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *