बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी व कोच को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देहरादून में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लौटी बॉक्सिंग टीम व कोच को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
राजकीय स्पार्टस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विस अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैपिंयनशिप -06 सीजन 14 जुलाई से 16 जुलाई तक देहरादून में आयोजित किया गया था। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में कोटद्वार से धर्मेंद्र थापा ने 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अंशवीर ने 46 से 48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, अभिषेक ने 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अयान खान ने 50 से 52 किलोग्राम भारत वर्ग में रजत पदक, आरोहण सिंह ने 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मानसी नेगी ने 56 से 70 किलोग्राम भारत क में स्वर्ण पदक, सार्थक ने 80 से ऊपर भार वर्ग में रजत पदक, लक्की बगड़वाल ने 54 से 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक, भूमि थापा ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, प्रिय नेगी ने 57 से 60 किलोग्राम भारत वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। विस अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के साथ ही कोच श्याम सिंह डांगी को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, विजय लखेड़ा, नीना बेंजवाल, रजनी बिष्ट, आशा, संगीता सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *