जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कास्य पदक जीते हैं। यह पदक उन्होंने मुख्यमंत्री चैंपियन ट्राफी में जीते
स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी ने बताया कि 23 से 25 जनवरी तक मुख्यमंत्री चैंपियन ट्राफी का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग में धर्मेंद्र थापा ने 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, विशाल थापा ने 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अभिषेक ने 52-54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, कृष्णा ने 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अंशवीर ने 50-52 किलोग्राम भार वर्ग ने कांस्य पदक, राज सिंह ने 57-63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, अंशुमन ने 50-52 किलोग्राम भार वर्ग कांस्य पदक और बालिका वर्ग में शालनी ने रजत, कनक ने कांस्य पद अपने नाम किया। मुक्केबाजों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए,। कोटद्वार की टीम ने पूरे राज्य में अंडर-19 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, बॉक्सिंग रेफरी और जज शिवम घिल्डियाल ने खुशी व्यक्त की।