खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कंडोलिया मैदान में चल रही मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को 17 से 19 आयुवर्ग में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 99 बालक व 36 बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को 12 खेलों में कुल 135 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बैट्री टेस्ट के बाद संबंधित खेलों के विशेषज्ञों द्वारा खेलों की बारीकियों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर दीपक चंद्र जोशी, श्याम सिंह डांगी, महेश्वर सिंह नेगी, योगंबर सिंह नेगी, कमल उप्रेती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *