किरायेदार का सत्यापन अवश्य करवाएं

Spread the love

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने ली क्षेत्रवासियों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार
सतपुली पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपने किरायेदार का सत्यापन अवश्य करवाने की अपील की है। कहा कि किरायेदारों का सत्यापन करवाने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। इस दौरान लोगों से कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने की भी अपील की गई।
शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने सतपुली वासियों के साथ ही टेक्सी यूनियन व व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सतपुली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने पशुओं को सड़क पर भी न छोड़ने की अपील की। कहा कि सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण क्षेत्र की यातायात व्यस्था बेपटरी होने लगती है। ऐसे में राहचलते लोगों को भी खतरा बना रहता है। कहा कि नशे के खिलाफ भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने आमजन से नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *