ग्राम पंचायत डांगी में किया पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत डांगी में हरेला सप्ताहिक पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान विभिन्न पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल पीएलवी जगमोहन डांगी, ग्राम पंचायत प्रधान भगवान सिंह चौहान, वन पंचायत सरपंच अर्जुन सिंह लिंगवाल, वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड प्रदीप कुमार एवं मेहरबान सिंह नेगी ग्राम प्रधान बुटली प्रतिनिधि सोहन सिंह डांगी, महिला एवं युवक मंगल दल के सभी सम्मानित सदस्यों एवं ग्रामवासी ने पौधा रोपण किया। पीएलपी जगमोहन डांगी ने बताया वह अपने गांव के प्राकृतिक जल स्रोत जो उनके पूर्वजों की विरासत के रूप में धरोवर है। उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर साल 20 -25 पेड़ लगाते हैं। ताकि ग्रीष्म कालीन में गांव में पानी की किल्लत न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *