आमजन को दिलवाई स्वच्छता की शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए गुरुवार को नगर निगम की ओर से स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की गई। साथ ही लोगों को स्वच्छता की भी शपथ दिलवाई गई। कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर सहयोग करना होगा। इस दौरान मुख्य चौराहों व गलियों में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
गुरुवार को नगर निगम परिसर से अभियान की शुरुआत की गई। महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ कोटद्वार निर्माण के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को भी अपने बच्चों को स्वच्छता का संदेश देने की अपील की। इस दौरान नगर निगम के पर्यावरण मित्रों, संत निरंकारी सेवा संस्था के सदस्यों व अन्य लोगों ने जगह-जगह फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। साथ ही शहर के मुख्य चौराहों व गलियों में घूमकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त पीएल शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, पार्षद कविता मित्तल, विपिन डोबरियाल, हिमांशु वर्मा, परमेंद्र रावत, अमित नेगी, जेपी बहुखंडी, सुखपाल शाह, दीपक पाठक, कुंज अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, संजय रावत, राकेश देवरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *