जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकास खंड एकेश्वर के अंतर्गत पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत के विद्यार्थियों ने पौधा रोपण करते हुए ग्रामीणों को पयर्उवरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी के नेतृत्व में पौध रोपण अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय के आसपास बांज, शीशम, कचनार सहित अन्य प्रजति के पौधा का रोपण किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन व अन्य शुभ कार्यों पर पौधा रोपण करने की सीख दी। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण भी किया। इस मौके पर अमन सिंह, नमन रावत, शिवानी, प्रिया, गौरी आदि मौजूद रहे।