कोटद्वार-पौड़ी

पौधा रोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति की ओर से पौधा रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान सदस्यों ने अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
सुबेदार भारत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मोटाढांक में पौधा रोप अभियान चलाया गया। जिसमें शिक्षाविद आरके कुकरेती ने आडू के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पृथ्वी का तापमान दिनों दिन बढ़ रहा है, जिसका एक कारण अधिक मात्रा में कार्वन उत्सर्जन भी है। आज के औद्योगिकरण के युग में अधिक से अधिक पौधों को लगाना एवम उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। मनमोहन कला ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने की आम जनमानस से अपील की। भारत सिंह नेगी ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में अधिक आवाजाही से ग्लेशियर को खतरा हो रहा है, जिससे पृथ्वी को नुकसान होगा। अत: सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा। इस अवसर पर गेप्स के महामंत्री इंजीनियर जगत सिंह नेगी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि वृक्ष ही असली देव हैं जो हमें ऑक्सीजन देते है। कहा कि इस बार हम अपने पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जय प्रकाश कंडवाल की पावन स्मृति में वाटिका का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसके लिए हम उचित स्थान का चयन करेंगे। ताकि उसकी उचित देखभाल एवम संरक्षण हो सके। इस अवसर पर दिनेश चौधरी, नीरजा गौड़, मोहन काला, आरबी कंडवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!