हरेला पर लिया रोपे पौधों के संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मंगलवार को थाना थलीसैंण परिसर में थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में पौधा रोपण कर हरेला पर्व मनाया गया। इस दौरान पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि पौधे लगाने पौधे लगाने से ज्यादा उनकी सुरक्षा करना है। कहा कि जीवन के लिए आक्सीजन बेहद आवश्यक है, जो वृक्षों से प्राप्त होता है। इसलिए सभी को पेड़ पौधों का संरक्षण करना चाहिए। कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना सभी का दायित्व है। हरेला पर्व पर पौध रोपण करने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प भी अवश्य लें। कहा कि हरियाली का पर्व हरेला हमें निरंतर प्रकृति के संरक्षण का संकेत देता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जन्म दिन आदि अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण भी करना चाहिए। कहा कि पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *