हरेला पर्व पर रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के सुअवसर पर नगर पंचायत सतपुली द्वारा दंगलेश्वर मंदिर में फल-फूल प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षरण का संकल्प लिया। इस दौरान नयार नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रशासक नगर पंचायत सतपुली अनिल कुमार चन्याल, अधिशासी अधिकारी जयदीप सिंह खत्री, स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एम्बेसडर प्रेम सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *