वीरांगनाओं की मदद का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गौरव सैनिक पैराशूट रेजिमेंट विशेष बल समिति ने वीरांगनाओं की मदद के लिए आगे आने का संकल्प लिया है। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता अनिल भारद्वाज ने की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाजिक क्षेत्र में कार्य करना है। इसके लिए पदाधिकारी व सदस्य पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। संगठन के संरक्षक मोहन गुसाईं ने जल्द ही संगठन का बैंक अकाउंट खोलने की बात कही। दान सिंह नेगी ने कहा कि संगठन वीर नारियों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेगा। इसके लिए संगठन की विशेष टीमें भी गठित की जाएंगी। बलवान सिंह रावत ने कहा कि शहर में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है। कई लोगों ने नाली व गूल पर अतिक्रमण कर दिया है। कहा कि सिंचाई विभाग व नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर गजराज सिह नेगी, राम सिंह रावत, कमलेश्वर प्रसाद, चंद्र शेखर चौहान, अनूप ध्यानी, बिजेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, उपेन्द्र सिंह रावत, डबल सिह, पुष्कर सिंह रावत, सोहन सिंह गुसाईं, जसपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *