विश्व पर्यावरण दिवस पर लाखों पेड़ लगाने का लिया संकल्प

Spread the love

 

नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस पर तराई पूर्वी वन प्रभाग की डली रेंज एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सेंचुरी पेपर मिल ने इस वर्ष 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया, वहीं वन विभाग ने डेढ़ माह के भीतर डेढ़ लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया। इधर, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
रविवार को सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के मंगलधाम स्थित भव्य प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छायादार, शोभादार एवं फलदार पौधों का रोपण करते हुए मिल के सीईओ विजय कल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगों को निरंतर प्रयास करने चाहिए। इस दौरान डली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, अरुण प्रकाश पांडे, संजय यादव, नरेश चंद्रा, प्रकाश पाटिल, मुनीश भारद्वाज, सुनील सहगल, मुकुल रोहतगी, अनूप सिंह, अजय पांडे, हेमचंद्र जोशी, सुभाष शर्मा, अभिषेक कुमार, अमृत सैनी, राजेश कुमार, अनिल दुबे आदि उपस्थित रहे।
वहीं तराई पूर्वी वन प्रभाग डौली रेंज के परिसर में वन विभाग एवं सेंचुरी पेपर मिल ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। सेंचुरी मिल के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा और वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। जोशी ने बताया कि उन्होंने डेढ़ माह के भीतर डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही पर्यावरण दिवस पर बौड़खत्ता, इमलीघाट, सूर्यनगर और तिलियापुर में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसके अलावा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी, नरेश चौधरी, नंदन सिंह राणा, रवि अनेजा, किशन भट्ट, शुभम शर्मा और मीना रावत ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *