दिव्यांग जनों को दिए उपकरण, मदद का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पदमपुर स्थित एक बारात घर में सक्षम संस्था का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांग जनों को व्हील चेयर, ब्लाइंड स्टिक, बैसाखी सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिव्यांग जनों की मदद का भी संकल्प लिया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किया। कहा कि दिव्यांग समाज का अभिन्न अंग हैं। दिव्यांगों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। दिव्यांगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि कोटद्वार में भी दिव्यांगों की मदद के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम में दिव्यांग लाभार्थियों को 10 व्हीलचेयर, 10 ब्लाइंड स्टिक तथा 10 बैसाखी सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से दिव्यांग जनों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस मौके पर सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर, अध्यक्ष योग मरण सिंह रावत, समाज कल्याण अधिकारी रोहित, ललित पंत, ललित उप्रेती, प्रेमा खांतवाल, हरि सिंह पुंडीर, सिमरन बिष्ट, नीरूबाला खंतवाल, किरण काला, ज्योति सिंह, महानंद ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *