जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी कहा कि विश्व को शांति व सद्भावना का संदेश देने वाले महान दार्शनिक व विचारक स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार जीवन दर्शन समाज को पथ प्रदर्शित करता है। विवेकानंद का ध्येय वाक्य उतिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरानि बोधत अर्थात उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, हमें अपने लक्ष्यों व मंजिल को प्राप्त करने के प्रेरित करता है। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के साहित्य व्यक्तित्व का विकास पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रकाश चंद्र कैंथोला, नीरज कुमार रमोला, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।