श्रीनगर गढ़वाल : वन चेतना केंद्र कीर्तिनगर वन विभाग की ओर से जैव विविधता संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में वन एवं वन्य जीवों को वनों की आग से बचाने एवं जैव विविधता संरक्षण व सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही आने वाले फायर सीजन में वनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। इस मौके पर उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड, देहरादून से डॉ. अमित सिंह, चमोली से सचिन चौहान, कीर्तिनगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह बेलवाल, उप वन क्षेत्राधिकारी सुखदेव बडोनी, वन दरोगा सुभाष, वन आरक्षी राजेश बिष्ट और किशन रावत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)