अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार लमगड़ा ब्लक में पीएलवी सदस्यों ने जागरूकता और स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पीएलवी सदस्य किरन आर्या व एडविन व्हीलर और प्रधान ललिता ढैंला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ढैलीं गांव में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर गांव की टंकी और अन्य जल स्रोतों के साथ रास्तों की सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को जैविक और अजैविक कचरे की पहचान व उसे नियोजित करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को 13 अगस्त को प्रस्तावित लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई।