समाज के हर वर्ग की चिंता करते हैं पीएम मोदी: भट्ट

Spread the love

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पत्नी पुष्पा भट्ट बीती शाम महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में शरीक होने के लिए शांतिपुरी पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और महिला संगठनों से 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुन: वापसी के लिए अभी से मेहनत करने की अपील की। बुधवार को ग्राम खमियां नंबर दो भरतपुर निवासी देवेंद्र सिंह रौतेला के आवास पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता करते हैं। अपने कई विकास कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ते हुए आज वह विश्व के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और महिला समूहों से देश को सुरक्षित हाथों में देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की पुनरू वापसी के लिए अभी मेहनत करने के लिए कहा। इस दौरान पूर्व प्रधान लक्षमी कोरंगा, महिला समूह की अध्यक्ष कविता तिवारी और सामाजिक कार्यकत्री स्नेहलता तिवारी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे-ईसीजी मशीन स्थापित करने, महिला समूहों के लिए रोजगारपरक योजनाएं देने और आवारा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की। इस पर भट्ट ने सरकार के माध्यम से हरसंभव समाधान का भरोसा दिलाया। यहां सांसद प्रतिनिधि कमल जोशी, मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, नवीन टाकुली, खुशाल सिंह कोरंगा, विजेन्द्र जोशी, कमलेश जोशी, पूर्व उपप्रधान कुंदन दानू, धनसारा शर्मा, देवेन्द्र रौतेला, सुन्दर सिंह रौतेला, कमला टाकुली रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *