नई कैबिनेट में 43 मंत्रियों को शपथ, 36 नए चेहरे, सात को मिली पदोन्घ्नति, पीएम मोदी ने बधाई दी

Spread the love

नई दिल्ली, एजेसीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्घ्तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्घ्तार में कुल 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। सबसे पहले नारायण राणे ने शपथ ली। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। बाकी 28 सांसदों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनमें यूपी से अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक 8 जुलाई को शाम पांच बजे और शाम सात बजे होगी। पीएम मोदी ने जिन पुराने मंत्रियों पर भरोसा जताया है उनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, पुरषोत्तम रूपाला मनसुख मांडविया, किरन रिजिजू और आरके सिंह को प्रमोशन मिला है। ये सभी राज्य मंत्री थे। मौजूदा मंत्रिमंडल विस्घ्तार में इन नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
मंत्रिमंडल विस्घ्तार में भाजपा नेता नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *